Today Hind Times

संपतचक में दिया श्रद्धांजलि
टीएचटी 6 Apr 40 views THT SPECIAL

संपतचक में दिया श्रद्धांजलि

वयोवृद्ध कामरेड जगधारी राय का शोक  व श्रद्धांजलि



फुलवारीशरीफ। सम्पतचक भाकपा माले ने बैरिया के वयोवृद्ध नेता कामरेड जगधारी राय 101 वर्ष के निधन शोक व्यक्त करते हुए सोमवार को श्रद्धांजलि दिया है। सम्पतचक के भाकपा माले प्रखंड कमिटी के द्वारा आज शोक सभा व संकल्प सभा आयोजित किया गया है। वहीं प्रखंड सचिव माले सत्यानंदन कुमार ने कहा कि हमेशा साम्राज्यवाद, पूंजीवाद के खिलाफ साम्यवाद के सपनों के निर्माण के लिए हमेशा मार्ग-दर्शन देते थें और लगातार गरीबों उत्पीड़ितों कीं आवाज बनें रहे। जबतक कामरेड जगधारी राय का शरीर चलने में समर्थ था तो दवे कुचले की आवाज बने रहे। सोमवार को हमलोग शोक सभा के आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनट के मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुरेश सिंह, धनराज पासवान, केवल राम, रामप्रवेश सिंह,  रामशिगार पासवान, दिनेश प्रसाद, चनेश्वर मांझी, गनौरी पासवान, रामबाबू केवट, योगेन्द्र मांझी, विजेंद्र पंडित, सुरेश दास, तपेश्वर मांझी समेत कई लोग शामिल थे।